Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म 'सालार' की कमाई में औसतन आई गिरावट

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है

02 Jan 2024

फिल्म 'सालार' की कमाई में औसतन आई गिरावट

साउथ फिल्मों को देखने में पूरे भारत का दर्शक दिलचस्पी रखता है। साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। अब इस फिल्म की कमाई में औसतन गिरावट दिख रही है। सालार के मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक 625 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 1 जनवरी को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। फिल्म ने सिर्फ 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 360.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। 1 जनवरी को फिल्म की कमाई में 48 फीसदी की गिरावट आई है।

सैकनिलक एंटरटेनमेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की फिल्म 'सालार' ने रिलीज के पहले दिन 90.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी तरह फिल्म ने दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसरे दिन 62.05 करोड़, चौथे दिन 46.3 करोड़, पांचवें दिन 24.9 करोड़, छठे दिन 15.6 करोड़, सातवें दिन 12.1 करोड़, आठवें दिन 9.62 करोड़, 12.55 दसवें दिन करोड़ और दसवें दिन 14.50 करोड़ और ग्यारहवें दिन 15 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल 360 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार, शाहरुख खान अभिनीत ''डंकी'' के एक दिन बाद रिलीज़ हुई।

हालांकि, कमाई के मामले में सालार टॉप पर नजर आ रही है। निर्देशक प्रशांत नील के लिए सालार बेहद अहम फिल्म है। इससे पहले वह रॉकिंग स्टार यश के साथ ''केजीएफ चैप्टर 1'' और ''केजीएफ चैप्टर 2'' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में ब्लॉकबस्टर रहीं। अब ''सालार'' भी उनकी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी। सालार में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद और रामचंद्र राजू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News